बीएचयू में प्रवेश को लेकर छात्र कोर्ट जाने की तैयारी में



वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। प्रवेश परीक्षा पर रोक लगाने की छात्रों की मुहिम ने जोर पकड़ ली है। प्रवेश परीक्षा पर रोक लगाने के लिये अब छात्र सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक छात्रों में सुप्रीम कोर्ट में दायर की जाने वाली याचिका तैयार कर ली है, जिसकी एक प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान के छात्र की ओर से यह याचिका तैयार की गई है। छात्र फर्रुखाबाद का रहने वाला है। उसने कोरोना महामारी के खतरे को आधार बनाते हुए यह याचिका तैयार की है। उसका कहना है कि वर्तमान में परीक्षा के लिए छात्रों को एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा करना, खतरे को दावत देने की तरह है।
साथ ही बीएचयू ने प्रवेश परीक्षा कराने के निर्णय से पहले बिहार और असम में आए बाढ़ पर विचार नहीं किया जो कि ठीक नहीं है। उसने छात्रों के स्वास्थ्य खिलवाड़ बताते हुए इसे अनुच्छेद-21 का उल्लंघन बताया और परीक्षा को स्थगित करने की मांग उठाई है।
प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्रों का एक समूह लगातर विरोध कर रहा है। ऑनलाइन मुहिम चलाई जा रही है। तो दूसरी ओर एक छात्र अनिश्चित्कालीन धरने पर बैठ गया है। छात्रों की मांग है की जब तक कोरोना महामारी का प्रकोप कम नहीं होता, प्रवेश परीक्षा कराना ठीक नहीं है। आपको बता दें की बीएचयू में 12.5 हजार सीटों के लिये लगभग 5.25 लाख छात्रों ने फॉर्म भरा है।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*