कोरोना से मरने वाले मुर्दो के जेब से पैसा मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफांश चोर पहुंचे जेल


इस समय पूरे देश में कोरोना तांडव मचा रहा है। हर रोज लाखों लोग दम तोड़ रहे हैं। जिसे देख हुए कई संगठन व समाजसेवी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं कुछ असमाजिक तत्व  ऐसे भी हैं जो इस मुसीबत के समय का फायदा उठा रहे हैं। जी हां एक ऐसे ही गिरोह को झांसी की नबाबाद थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। 
बता दें कि पुलिस के अनुसार झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज कोरोना वार्ड में भर्ती गंभीर कोरोना मरीजों की मृत्यु के बाद उनके मोबाइल फोन व रुपये आदि चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम लगाई गई थी। इस टीम को सूचना मिली कि मेडिकल में तैनात कुछ सफाईकर्मी ही इस काम को अंजाम दे रहे हैं। 
पुलिस ने शक के आधार पर ग्राम दोन थाना बड़ागांव निवासी अंकित अहिरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। अंकित के इस काम में उसी के गांव के प्रभात अहिरवार व विष्णु अहिरवार भी सहयोग करते थे। यह दोनों भी सफाईकर्मी हैं। इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। डेड बॉडी का मोबाइल फोन व रुपये उठाते थे आपको बताते चले कि पकड़े गए अंकित ने बताया कि कोविड मरीज की मौत के बाद वह लोग डेड बॉडी को सील करते थे। चूंकि परिवार के लोग उस वक्त पास नहीं होते थे तो इसी का फायदा उठाकर हम लोग डेड बॉडी से मोबाइल फोन व रुपये आदि उठा लेते थे। अंकित ने आगे बताया कि वह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। वह दर्जनों मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात कर चुके हैं। कुछ मोबाइल फोन तो बेच भी दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के बाद अब जांच कर रही है। 





Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई