टाइगर नटस् मधुमेह के मरीजों के लिए जाने कितना है लाभकारी,कैसे करेगा कंट्रोल


डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोत्तरी हो रही है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार लग जाए, तो ज़िंदगीभर साथ रहती है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमेह में शुगर कंट्रोल करना मुश्किल टास्क होता है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज करें, संतुलित आहार लें और मीठे चीजों से परहेज करें। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना टाइगर नट्स का सेवन करें। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

टाइगर नट्स क्या है

टाइगर नट्स एक प्रकार का कंद है। अफ्रीका और एशिया के कई देशों में इसकी खेती की जाती है। इसे कई नामों से जाना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। खासकर मोटापा और डायबिटीज के लिए टाइगर नट्स किसी दवा से कम नहीं है। डॉक्टर भी मोटापा और डायबिटीज के मरीजों को रोजाना टाइगर नट्स खाने की सलाह देते हैं।


क्या कहती है शोध

ijirmf.com पर छपी एक शोध मे टाइगर नट्स के फायदे को बताया गया है। टाइगर नट्स में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। असंतृप्त फाइबर शुगर कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।  इस बात की पुष्टि 2015 की शोध से होती है। यह शोध Journal  of  Pharmacy  &  Bioallied  Sciences की तरफ से की गई थी। यह शोध चूहों पर किया गया था।  इस शोध से खुलासा हुआ है कि टाइगर नट्स में एंटी-डायबिटिक के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शुगर स्तर कम होता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना टाइगर नट्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप स्नैक्स के रूप में आप टाइगर नट्स का सेवन कर सकते हैं।   

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया