बारिश से कालीकुत्ती-ओलंदगंज मार्ग जलमग्न, घरों में घुसा पानी, लोग परेशान

जौनपुर।  रविवार की भोर से हो रही लगातार बारिश ने नगर निकाय की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के कालीकुत्ती-ओलंदगंज मार्ग पर बरसाती पानी सड़क से होते हुए लोगों के घरों में घुस गया, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

स्थानीय नागरिकों ने नाराज़गी जताते हुए बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन आज तक न तो किसी जनप्रतिनिधि ने गंभीरता दिखाई और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया। विडंबना यह है कि इसी मोहल्ले में पूर्व सांसद समेत कई बड़े अधिकारी भी रहते हैं, फिर भी हालात जस के तस हैं।

"हर बरसात में यही हाल होता है," एक बुजुर्ग निवासी ने कहा, "पानी घरों में घुस जाता है, चूल्हा तक नहीं जल पाता। बच्चे भूखे रह जाते हैं, और हम चाय तक नहीं बना पाते।"

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद जनता को उनके हाल पर छोड़ देते हैं। मोहल्ले में जलनिकासी की कोई पुख़्ता व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण मामूली बारिश में भी सड़कें और गलियां तालाब बन जाती हैं।

लोगों ने नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की माँग की है ताकि भविष्य में उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

अर्ह मतदाता न छूटे, सूची की शुद्धता पर विशेष जोर: एस. राजलिंगम