बड़े ही भव्य तरीके से महाराजा दक्ष प्रजापति की निकली शोभा यात्रा



महाराजा दक्ष प्रजापति को पहचान दिलाएगी भागीदारी पार्टी

 फाफामऊ / शांतिपुरम में भागीदारी पार्टी के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थन साथियों ने दिखाई एकजुटता। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति की अगुआई में न्यू शांतिपुरम गद्दोपुर रेलवे फाटक ओवर ब्रिज के नीचे से निकलकर शांतिपुरम फफामऊ से बनारस रोड से वापसी करते हुए न्यू शांतिपुरम ओवर ब्रिज के नीचे जाकर जनसभा में तब्दील हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति जी का जन्म कालातीत यानी समय के परे क्योंकि वे सृष्टि की प्रारंभिक रचना के समय ब्रह्मा जी की इच्छा से उत्पन्न हुए थे। दक्ष जी का जन्म सत्यम लोक में हुआ था क्योंकि वे ब्रह्मा जी के मानस पुत्र थे। उनका जन्म सृष्टि का जब शुरुआत हो रहा था तभी हुआ था इसलिए उस समय टाइम कैलकुलेशन वैदिक और युगों पर आधारित थी जैसे सतयुग,त्रेतायुग आदि। महाराजा दक्ष प्रजापति का जन्म तारीख के रूप में नहीं बल्कि सृष्टि के प्रारंभिक युग यानी सतयुग में हुआ था। भगवान दक्ष प्रजापति सभी के आराध्य हैं। यह ब्रह्मा जी के सातवें मानस पुत्र थे। सृष्टि का निर्माण भगवान दक्ष प्रजापति जी से हुआ। प्रजापति सृष्टि के पहले राजा थे किंतु सामंती व्यवस्था के लोगों ने उनके वंशजों को राजा से रंक बना दिया गया। सामंती व्यवस्था के लोगों ने उनके इतिहास को लिखने का कार्य नहीं किया किंतु आज भागीदारी पार्टी के नेतृत्व में आज यह समाज अपने इष्ट, आराध्य देव के इतिहास को देश को बताने का कार्य कर रहा है।सभा की अध्यक्षता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामचंद्र प्रजापति और संचालन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार प्रजापति, राम कुमार प्रजापति शिवेंद्र मोहन प्रजापति, श्रीकांत प्रजापति, मुलायम प्रजापति, अनिल कुमार प्रजापति सहित हजारों पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक साथी उपस्थित रहे।

     कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में करोड़ों की नकली दवाओं का खेल बेनकाबआगरा, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से जुड़ रहे हैं ड्रग माफियाओं के तार

औषधि निरीक्षक ने मारा छापा, लिये 11 सैम्पल तीन दवा विक्रेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

बाइक सवार दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर बैठे थे बदमाश; चलीं ताबड़तोड़ गोलियां