केन्द्र सरकार कृषि बिल के जरिये किसानों को आत्महत्या के लिए किया मजबूर - राहुल त्रिपाठी


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रहे किसान घेरा कार्यक्रम तहत सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर भाजपा सरकार के किसान कानून
को हानिकारक बताया। साथ ही जगह-जगह आयोजित चौपालों को सम्बोधित करते हुए
राहुल त्रिपाठी ने कहा कि आज भाजपा सरकार में किसानों का कानून नहीं,बल्कि फांसी के फन्दे का कानून लाई है। जब से देश में भाजपा की  सरकार बनी है, देश के किसानों के लिए आफत आ गयी है। 
श्री त्रिपाठी ने कहा कि अभी किसान जानवरों को लेकर खेतों की रक्षा करने में परेशान थे कि भाजपा ने किसान बिल लाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया। आज देश के किसानों को आत्महत्या करना पड़ रहा है जो बहुत दुःखद है। जहां किसानों के साथ इतना
बड़ा धोखा भाजपा सरकार ने किया है, वहीं भाजपा सरकार अडानी व अम्बानी के
उद्योगों के विकास के लिए यह किसान कानून लायी है। इस कानून से किसानों को उनके ही खेत में मजदूर बनाने का काम करने का प्रयास किया जा रहा है।
आज एक माह से किसान इस कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहा है। बहुत किसानों
ने अपनी जान भी गंवा दी लेकिन भाजपा सरकार के किसी भी नेताओं ने उनकी सुधि
नहीं ली और न ही प्रधानमंत्री जी का एक बयान ही आया। आंन्दोलीत किसानों के लिए आज भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, बेरोजगार सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। अब सब सिर्फ चुनाव का इन्तजार कर रहे हैं। 2022 में भाजपा को सबक सिखाने के लिए सभी वर्ग के लोग तैयार हैं। किसान अब जान गया है कि
किसानों की हक की लड़ाई सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। किसानों का दर्द सिर्फ अखिलेश यादव ही समझ सकते हैं। चौपाल में मुख्य रूप से लक्ष्मीशंकर यादव, इकबाल अहमद, अखिलेश यादव, सुभाष यादव, भोनू मौर्य,संन्दीप बिन्द, आकाश प्रजापति, मोहित यादव, सोनू यादव, जवाहर लाल प्रजापति, रितेश यादव, जेपी बिन्द, विनोद बिन्द सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार