प्राथमिक विद्यालय के शैक्षणिक कार्य का गुरुवार से बदला समय, जानें कारण



जौनपुर।  भीषण गर्मी और बढ़ती तपिश के चलते अभिभावको के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्राथमिक विद्यालयों एवं 
परिषदीय विद्यालयों के समय में बुधवार की देर शाम परिवर्तन किया गया। इसमें विद्यालयों की छुट्टी अब दोपहर के समय 1 बजे होगी। इस परिवर्तित समय में कुल मिलाकर महज़ आधे घंटे ही कम किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने जारी विज्ञप्ति के जरिए बताया कि यह बदलाव गुरुवार से लागू होंगे। बदले गये समय के अनुसार अब विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे। बीएसए ने बताया कि इस 30 मिनट की अवधि को मौसम सामान्य होने पर निर्धारित समायावधि में समायोजित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*

*जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, तीन दिन में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम*