2024 चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने प्रदेश प्रभारियों की किया नियुक्ति देखे सूची


भाजपा ने मिशन 2024 की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा की निगाहें 2024 के लोकसभा चुनावों पर टिकी हैं, जिसके लिए पार्टी ने अभी से अपनी कमर कस ली है। भाजपा ने शुक्रवार शाम कई प्रदेश प्रभारियों के नाम की घोषणा की।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक मुद्दों और उभरती राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रदेश प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब हरियाणा के प्रभारी होंगे, जबकि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी पंजाब-चंडीगढ़ के प्रभारी होंगे। वहीं बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे पश्चिम बंगाल के प्रभारी पद की जिम्मेदारी उठाएंगे और संबित पात्रा पूर्वोत्तर राज्यों के समन्वयक होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*