जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन कॉलेज रहा विजेता



जौनपुर।जिला विद्यालय निरीक्षक  एवं जिला क्रीड़ा सचिव के निर्देशानुसार आज  23 सितम्बर को मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में  जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज तथा हरगोविंद इंटर कॉलेज के बीच फाइनल मैच से हुआ दोनों टीमों के बीच हुई कांटे की टक्कर में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज विजेता रहा 
मैच का उद्घाटन प्राचार्य डॉक्टर अब्दुल कादिर खान ने किया।आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार यादव एवं शहजाद आलम ने किया मैच समाप्ति के पश्चात जिला खेल सचिव श्री हृदय कुमार सिंह ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को शील्ड एवं मेडल प्रदान किया। रेफ़री की भूमिका में रहमतुल्ला ने निभाई। 
इस अवसर पर क्रीड़ा अध्यापक मोहम्मद आजम ,सादात मोहम्मद रुश्दी, सुशील कुमार सिंह, अनवर अलवी, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद जैस, शाहिद अलीम, अनुपम सिंह, मसरूर अहमद, सलाउद्दीन , सुफियान अहमद, सलमान एवं दर्शक के रूप में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा

जनता की आवाज़ सीधे कप्तान तक: जौनपुर SSP ने जनसुनवाई में दिया त्वरित न्याय का भरोसा