12 अक्टूबर से अपना चुनावी कैंपेन और तेज करने जा रही है सपा, अखिलेश का निकलेगा रथ


सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 12 अक्टूबर से 'समाजवादी विजय यात्रा' की शुरुआत करेंगे। विजय यात्रा लेकर अखिलेश यादव हर जिला और विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और अपनी पार्टी के लिए माहौल तैयार करेंगे। अखिलेश यादव  जनसभा को संबोधित कर जनता से परिवर्तन की अपील और अपने लिए समर्थन मागेंगे। 
इस यात्रा के दौरान अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के नेता लोगों को भाजपा सरकार के खिलाफ जानकारी देंगे। पार्टी के नेता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी विजय यात्रा के दौरान भाजपा की भ्रष्ट, निरंकुश और दमनकारी नीतियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। हालांकि सपा प्रमुख की यात्रा अभी किन मार्गों से होकर गुजरेगी, पार्टी की ओर से अभी इसे सार्वजनिक नहीं किया है। 
पहली क्रांति यात्रा अखिलेश यादव सबसे पहले 31 जुलाई, 2001 में पहली कांति रथ यात्रा लेकर प्रदेश में निकले थे। दूसरी बार क्रांति रथ यात्रा 12, सितंबर 2011 को वह यूपी के गांव-गांव, गली-गली घूमे। जिसका नतीजा यह रहा कि 2012 के चुनाव में उनकी पार्टी को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ। इसके बाद गदगद उनके पिता और तत्कालीन समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बेटे को यूपी राजगद्दी सौंपने का एलान किया था। जिसके बाद अखिलेश यादव ने 2012 में पहली बार यूपी के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में सबसे बड़े सूबे की कुर्सी को संभाला। अब एक बार फिर जब सपा की कमान उनके हाथों में है, तो वह उत्तर प्रदेश में 12 अक्टूबर से समाजवादी विजय यात्रा निकालने जा रहे हैं। 



Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*