भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने घोषित किया मीडिया टीम,ये 24 लोग बने मंडल मीडिया प्रभारी


जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह के संस्तुति पर आज अपनी टीम की घोषणा किये, उन्होंने अपने दो सह मीडिया संयोजक प्रतीक मिश्रा एवं सुशांत चौबे को बनाएं और 24 मंडल मीडिया संयोजक बनाए जो इस प्रकार है बदलापुर के धर्मेन्द्र शर्मा, धनियामऊ के श्रेयांश श्रीवास्तव, सिंगरामऊ के शुभम मिश्रा, महाराजगंज के सूरज उपाध्याय, खुटहन के विमल तिवारी, जमुनिया के नीरज अग्रहरी, सुईथाकला के ओम नारायण शुक्ला, अर्सिया के प्रमोद सिंह, शाहगंज के दीपक सिंह, जौनपुर दक्षिणी के श्रीकांत श्रीवास्तव, जौनपुर उत्तरी के विष्णु गुप्ता, करंजकला के सौरभ सिंह, गभिरन के मुलायम सोनी, खेतासराय के मंगेश यादव, रामदयालगंज के आकाश पाठक, सिकरारा के सुधांशु विश्वकर्मा, परशुरामपुर के दिग्विजय सिंह, नौपेडवा के विजय विश्वकर्मा, बैजारामपुर के जयप्रकाश मिश्रा, मुंगरा बादशाहपुर के ऋषभ गुप्ता, तरहटी के संतोष उपाध्याय, पवारा के दिवाकर तिवारी, बेलवार के संदीप जायसवाल, सुजानगंज के सुनील पटेल को किया गया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने मीडिया के टीम को बधाई देते हुये कहा कि विधानसभा 2022 में पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश पर रहेगी, जनता के बीच चुनाव प्रचार से लेकर चुनावी तैयारी तक का दारोमदार भाजपा की मीडिया टीम पर रहेगा, मण्डल मीडिया की टीम को प्रभावशाली तरीके से अपनी बातें रखकर विपक्ष को बेनकाब करना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*

*जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, तीन दिन में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम*