बाबरी विध्वंस मामले में 28 सालों बाद आया फैसला सभी आरोपी हुए बरी


लखनऊ। 28 साल पुराने बाबरी विध्वंस मामले का आज फैसला आ गया है। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में जो हुआ उस पर सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया। छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचे विध्वस के बाद इस मुकदमें में  कई बड़े नेताओं मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह, विनय कटियार और उमा भारती समेत सभी 32 आरोपितों को बरी कर दिया गया है। फैसले में कहा गया की अराजक तत्वों ने इसे गिराया।
भाजपा के इन नेताओं की कोई भूमिका नहीं

इसमें विहिप और भाजपा के इन नेताओं की कोई भूमिका नहीं थी। फैसले में कहा गया कि सीबीआई 65 गवाहों को प्रस्तुत नहीं कर पाई। आज 12 बजकर 25 मिनट पर सीबीआई की विशेष अदालत में 30 सितंबर को बाबरी विध्वंस मामले का फैसला सुनाया गया। यह 28 साल पुराना ऐतिहासिक फैसला राजधानी लखनऊ के पुरानी हाइकोर्ट बिल्डिंग में स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में सुनाया गया।

ऐतिहासिक फैसला जस्टिस सुरेंद्र कुमार यादव की कलम से

सीबीआई की विशेष अदालत में इस ऐतिहासिक फैसले को जस्टिस सुरेंद्र कुमार यादव की कलम से लिखा गया। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत 49 लोगों को मुल्जिम बनाया गया है।

17 आरोपियों की तो मौत हो चुकी है

इस लम्बे मुकदमें में 49 आरोपितों के खिलाफ सीबीआई ने अपनी चार्जशीट फाइल की थी जिसमें 17 आरोपियों की तो मौत हो चुकी है। इनमें प्रमुख रूप से बाला साहेब ठाकरे, अशोक सिंघल, गिरिराज किशोर, विष्णु हरि  डालमिया आदि शामिल थें।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश