चुनावी मौसम की आहट देख अब यूपी सरकार का प्रदेश के कर्मचारियों को जानें क्या मिला तोहफा


यूपी की योगी सरकार ने दिवाली त्योहार पर शिक्षकों व कर्मचारियों को बोनस दिया। सरकार की मंशा थी कि बोनस मिलेगा तो शिक्षक व कर्मचारी उत्साह के साथ त्योहार मना सकेंगे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से शिक्षकों को बोनस नहीं मिल सका है। बोनस अफसर दबाए रहे। दिवाली के बाद अब बोनस देने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि शिक्षकों को करीब सात हजार रुपए बोनस मिलना है।

बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात हजारों शिक्षकों को सरकार ने दिवाली त्योहार पर बोनस दिया। बताया जाता है कि करीब सात हजार रुपए प्रति शिक्षक को बोनस मिलना है। इसके लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया। लेकिन शिक्षकों को त्योहार से पहले बोनस नहीं मिल सका। शिक्षकों का तनख्वाह तो मिल गई लेकिन शिक्षकों को बोनस नहीं मिल सका।

सरकार की मंशा थी कि त्योहार से पहले बोनस मिल जाएगा तो सभी उत्साह के साथ त्योहार मनाएंगे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी बोनस दबाए बैठे रहे। शिक्षकों को दिवाली के बाद भी अब तक बोनस नहीं मिल सका है। वहीं कई विभागों में कर्मचारियों को भी बोनस नहीं मिल सका है। सरकार की मंशा पर जिम्मेदार अफसरों पानी फेर दिया। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक हरिकेश बहादुर ने बताया कि शिक्षकों को बोनस देने की पूरी तैयारी है। जल्द ही डाटा ब्लॉकों को भेजकर बीईओ से शिक्षकों की सत्यापन रिपोर्ट ली जाएगी। जिन शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई है उनको बोनस नहीं मिल सकेगा।


Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा

जनता की आवाज़ सीधे कप्तान तक: जौनपुर SSP ने जनसुनवाई में दिया त्वरित न्याय का भरोसा