डीएम ने कलेक्ट्रेट में लगाया पेड़ तथा वृक्षारोपण को जन जन आन्दोलन के रूप में मनाने की किये अपील

जौनपुर। प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक वृक्ष माँ के नाम पौध रोपण के क्रम में 15 जूलाई 2024 को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में मौलसरी व महोगनी के पौध का पौधरोपण किया गया।
 पौधरोपण के समय प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, जौनपुर प्रवीन खरे व उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, जौनपुर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
पौधरोपण पश्चात उपस्थित लोगो व जनमानस से मां के नाम एक पौध रोपण करने का आह्वान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण हेतु सहभागिता एवं सहयोग प्राप्त करने एवं वृक्षारोपण को जन आन्दोलन के रूप में मनाने की अपेक्षा की गई।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन