भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों और अपराधियों की पोषक है- राजन यादव


 जौनपुर।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा घर घर जाकर आह्वान पत्र वितरित किये जाने के निर्देश के क्रम में आज निवर्तमान प्रदेश सचिव राजन यादव के नेतृत्व में सपा जनो की टीम ने सदर विधान सभा क्षेत्र स्थित कोइरीडीहा एवं जर्रो सहित एक दर्जन गाँवों में घर घर जाकर आह्वान पत्र वितरित किया गया। 
इस अवसर पर राजन यादव ने समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताते हुए प्रदेश सरकार के गलत नीतियों की आलोचना किया। जनता को बताया कि वर्तमान सरकार केवल मंहगाई बढ़ाते हुए दबंगो के लिए काम कर रही है। आज प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो गया है। प्रतिदिन हत्या बलात्कार लूट जैसे जैसे जघन्य अपराधिक घटनाये हो रही है। आम आदमी डरा सहमा हुआ है। लेकिन सरकार को इसकी चिन्ता नहीं है। 
उन्होंने कहा कि अपराध बढ़ने के साथ ही सरकारी तंत्र नीचे से ऊपर तक आकंठ भ्रष्टाचार में डूबाहुआ है हर स्तर पर जनता का शोषण किया जा रहा है लेकिन सरकार चुप हैं इसका मतलब साफ है कि भ्रष्टाचार के पीछे सरकार का हाथ है। ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार से प्रदेश का भला नहीं हो सकता है। 
विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव ने कहा कि भाजपा के शासन काल में प्रदेश के अन्दर विकास का पहिया पूरी तरह से रूक गया है सरकार के लोग केवल धार्मिक उन्माद बढ़ा कर जनता को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। यही नहीं सपा सरकार में शुरू किये गये विकासशीलपरियोजनाओं को इस सरकार ने जानबूझ कर रोक दिया है। जिसका  खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। आज मंहगाई अपने चरम सीमा पर है। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार पेट्रोल से डीजल मंहगा हुआ है यह भाजपा सरकार की देन है।  डीजल से किसानों का सरोकार होता है इसलिए अब तक डीजल का दाम कम रहता था लेकिन भाजपा डीजल का दाम बढ़ाकर यह बता दिया कि उससे किसानों से कोई लेना देना नहीं है ।
सपा राष्ट्रिय अध्यक्ष के निर्देश पर आह्वान पत्र वितरित करने में उपरोक्त के अलावां मोहम्मद आजम खान, चन्द्र शेखर  यादव, प्रभाकर मौर्य, जय हिंद गुप्ता प्रधान, समर बहादुर यादव, डां. दशरथ, अविनाश यादव, आदि सपा कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम ने वितरण कार्यक्रम में हिस्सेदारी किया है।  




 

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया