बीजेपी में फिर पसरा मातम: अब विधायक की हुई मौत, यूपी में शोक


लखनऊ : देवरिया जिले की सदर सीट के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक 75 वर्षीय जन्मेजय सिंह  का गुरुवार को देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। रात में उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कोरोना जांच हुई, जो निगेटिव आयी थी। इसके बाद रात 10 बजे हालत बिगड़ने पर उन्हेे लोहिया संस्थान रेफर किया गया।
लोहिया संस्थान में मेडिसिन के डॉक्टरों ने उन्हे कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया। जहां पेसमेकर लगाने के दौरान उनकी मौत हो गई। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डा. विक्रम सिंह के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई, 1945 को गोरी बाजार के देवगांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम गुजराती देवी है और उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं। वर्ष 2000 में हुए विधानसभा उपचुनाव में वह पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। लेकिन इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2012 में उन्होंने बसपा के प्रमोद सिंह को हराया था तो वर्ष 2017 में उन्होंने सपा उम्मीदवार जेपी जायसवाल को पराजित किया था।
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने जन्मेजय सिंह के असामयिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए इसे देवरिया जनपद व प्रदेश की राजनीति के साथ ही उनकी व्यक्तिगत क्षति भी बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 
वह अपने विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता के सुख-दुख के लिए सदैव तत्पर रहते थे। विधानसभा अध्यक्ष नेे ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोकाकुल परिवार को इस अपार वज्राघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इधर, जन्मेजय सिंह के निधन की खबर से राजनीतिक दलों में भी शोक की लहर है। समाजवादी पार्टी ने टवी्ट कर कहा कि देवरिया जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ में निधन अत्यंत दुखद! शत् शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि!

Comments

Popular posts from this blog

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड