प्रभारी मंत्री ने अमृत जल योजना के कार्य को लगायी फटकार जानें क्या दिया आदेश



जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण पंचायती राज विभाग, उ.प्र./प्रभारी मंत्री जनपद जौनपुर  उपेंद्र तिवारी जी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में अमृत योजना एवं नमामि गंगे योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गईं। टेक्नो क्राफ्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा इस कार्य के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी  को नोडल अधिकारी नामित किया है  जिनके द्वारा 01 सप्ताह कार्यों की मॉनिटरिंग की जाएगी तथा आठवें दिन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी , यदि कार्य संतोषजनक नही मिलता है तो कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।  

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, एडीएम द्वय राजकुमार द्विवेदी, राम प्रकाश तथा उप जिलाधिकारी सदर नीतीश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन