10 जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण का जानें किस राशि पर क्या असर होगा


सूर्यग्रहण 10 जून 2021 को लग रहा है। सूर्य ग्रहण के दिन शनि जयंती भी है। यानि सूर्य पुत्र शनि की जयंती पर सूर्य ग्रहित रहेंगे। भले ही ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन इसका असर यहां भी पड़ेगा। सूर्य की दूषित किरणों का असर धरती पर, प्राकृतिक आपदा, महामारी के रुप में दिखाई देगा। 10 जून को वृष राशि और मृगशीर्षा नक्षत्र में लगने वाले सूर्य ग्रहण के पहले सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। इस ग्रहण का 12 राशियों के जातकों पर खासकर मेष, मीन और वृष पर गहरा असर पड़ने वाला है। 

बुध प्रदोष व्रत, जानिए किस मुहूर्त में पूजा से मिलेगी सफलता

 इस बार लगने वाला वलयाकार सूर्यग्रहण में चंद्रमा सूर्य के 97 प्रतिशत भाग को ढंक लेता है। इस दौरान सूर्य अंगूठी के समान दिखाई देंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण शनि जयंती पर होगा। इस कारण मौसम में अचानक बदलाव और प्राकृतिक आपदाएं आने की आशंका रहेगी। साथ ही दुर्घटनाएं भी बढ़ सकती है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव और ग्रहों की स्थिति मंगल भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं जो अपनी वर्तमान राशि बदलकर 2 जून को कर्क में आएंगे। जिससे ये अपने शत्रु ग्रह शनि के सामने होगा। इस तरह शनि और मंगल का अशुभ योग बनेगा। जिससे देश-दुनिया में तनाव, विवाद और झगड़े बढ़ेंगे। इस दौरान बुध भी बदलेंगे। बुध की टेढ़ी चाल के कारण 3 जून को मिथुन राशि में रहेंगे। इस कारण देश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और आयात-निर्यात से जुड़े बड़े मामले सामने आएंगे। इस ग्रह के कारण गले से जुड़ी बीमारियां बढ़ सकती हैं। 
ग्रहों का राशि परिवर्तन और जीवन पर असर साथ ही 15 जून को सूर्य भी मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन मिथुन संक्रांति पर्व रहेगा। इसके बाद अगले एक महीने तक सूर्य और शनि आपस में छठी और आठवीं राशि में रहेंगे। इस स्थिति को षडाष्टक योग कहा जाता है। ये एक अशुभ योग है। जो अराजकता पैदा करने वाला है। 21 जून से गुरु कुंभ राशि में वक्री हो जाएगा । बृहस्पति की चाल में बदलाव होने से कई लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। इससे प्राकृतिक आपदाएं और बीमारियां बढ़ने की आशंका रहेगी। 22 जून को शुक्र मिथुन से निकलकर कर्क राशि में आ जाएगा और अपने मित्र शनि के साथ समसप्तक योग बनाएगा। शुक्र की इस स्थिति से कई लोगों की सेहत संबंधी परेशानियां कम होने लगेंगी। बीमारियों में भी राहत मिलेगी। शुक्र के प्रभाव से लोगों का सुख भी बढ़ेगा।

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों के जातक पर प्रभाव

 मेष पर सूर्य ग्रहण का असर: संतान को लेकर सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण और विवाद से दूर रहें। पैसों की तंगी और काम में धन हानि के आसार हैं। 
वृष पर सूर्य ग्रहण का असर: ग्रहण के फलस्वरुप इस राशि के जातक नौकरी और व्यवसाय पर विशेष नियंत्रण रखेंगे तो अच्छा रहेगा। सेहत पर भी असर पड़ेगा। 
मिथुनपर सूर्य ग्रहण का असर : इस राशि के जातक अपने संबंधों को लेकर सजग रहें, नहीं तो बुरा असर पड़ेगा। अचानक धन लाभ की संभावना है। 
कर्क पर सूर्य ग्रहण का असर: ऑफिस या व्यवसाय में सजग रहें,विरोधी हानि पहुंचाएंगे। विवादों से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा। 
सिंह पर सूर्य ग्रहण का असर : इस राशि के जातक का धर्म-कर्म में मन लगेगा। धन लाभ, नौकरी और संतान सुख मिल सकता है। 
कन्या पर सूर्य ग्रहण का असर: रिश्तों को लेकर खुशकिस्मत रहेंगे। किसी को उधार देने से बचें और नौकरी में सावधानी रखें, स्थानांतरण के आसार बनेंगे। 
तुला पर सूर्य ग्रहण का असर: ग्रहण के बाद जरूरतमंद की मदद करेंगे तो लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव से दूर रहकर काम करेंगे तो परिणाम सकारात्मक मिलेगा।
वृश्चिक पर सूर्य ग्रहण का असर: व्यापार व नौकरी में लाभ मिल सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा। 
धनु पर सूर्य ग्रहण का असर : किसी भी काम में निवेश से लाभ मिलेगा। धन लाभ, करियर , शिक्षा में आपार सफलता की संभावना है। 
मकर पर सूर्य ग्रहण का असर: धन की हानि हो सकती है। खुद पर भरोसा रखें और सेहत को लेकर सावधान रहेंगे तो अच्छा रहेगा। 
कुंभ पर सूर्य ग्रहण का असर: ग्रहण के बाद इस राशि के जातक को विशेष सावधानी की जरूरत होगी। दान और ईश्वर का ध्यान करें। 
मीन पर सूर्य ग्रहण का असर:इस राशि के जातक को लाभ होगा।दांपत्य व प्रेम संबंधी जीवन में प्यार बना रहेगा। व्‍यापार में थोड़ा झटका लगने की संभावना भी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने