वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, मची अफरा तफरी, अब घटना की जांच शुरू

वंदे भारत ट्रेन पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद विभागीय महकमे में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची।ट्रेन टेक्नीशियन की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुबह लखनऊ से प्रयागराज जा रही वंदे भारत ट्रेन पर श्रीराज नगर और बछरावां के बीच गेट नंबर 178 के पास किसी ने पत्थर मार दिया। जिससे ट्रेन के सी-3 कोच की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। ट्रेन टेक्नीशियन ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक मौर्य ने बताया कि ट्रेन टेक्नीशियन की सूचना पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

अर्ह मतदाता न छूटे, सूची की शुद्धता पर विशेष जोर: एस. राजलिंगम