वृक्षारोपण कर प्राकृतिक को बचाने का दिया संदेश


 

थरवई। प्रभारी वन अधिकारी के आदेश अनुसार शुक्रवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज सोरांव दिव्या मिश्रा के पर्यवेक्षण में उप  क्षेत्रीय वनाधिकारी विजय प्रताप सिंह की मौजूदगी में प्राकृतिक को कैसे बचाएं एवं उनका सुरक्षित व हरा भरा बनाने के उद्देश्य के दृष्टिगत कई पौधों को लगाया गया जिसका मुख्य उद्देश्य था हम सभी को मिलकर एक, एक पौधे को लगाना और प्राकृतिक को बचाना है। जिसमें वन विभाग की टीम द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
 शक्ति वाटिका पहला को लेकर प्रदेश सरकार की इस पहल के तहत धार्मिक स्थलों के आसपास शक्ति वाटिका स्थापित की जा रही है यह अभियान एक अप्रैल से सात अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी की अपनी अहम भूमिका रही। इस दौरान वन दरोगा शैलेश कुमार, कमलेश बहादुर यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी ग्राम प्रधान जैतवारडीह  महेंद्र गिरि आदि मौजूद रहे।


                             कृष्ण मोहन मौर्य ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त