बर्दमार पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव

जौनपुर। जनपद के खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर स्थित जमदहां गांव के समीप बेसव नदी के बर्दमार पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोपहर के वक्त राहगीरों ने नदी के पास शव को देखा | जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा |

​मौके पर पहुँची पुलिस और प्रशासनिक टीम

​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) अजीत सिंह चौहान और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव को नदी के नीचे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

​जांच में जुटी पुलिस

​क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि ​शव की स्थिति को देखकर प्रतीत होता है | कि मौत 3 से 4 दिन पहले हुई है। ​प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवक की मौत पुल से गिरने के कारण हुई होगी। ​शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों और थानों में हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। ​हलांकि मौत की असली वजह क्या है | यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने का हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में हर पहलू से जांच कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*