पति के साथ ससुराल जाते समय विवाहिता रास्ते से प्रेमी के साथ हुई फरार,जानें क्या है कहांनी


जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही। परिजनों के मुताबिक वह इससे पहले भी एक बार प्रेमी के साथ जा चुकी है। गांव निवासी एक युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में हुई थी।
शादी के बाद से ही पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। महिला के मायके के लोग समझा बुझाकर काफी परेशान हो गए। महिला का उसके मायके के पड़ोस के गांव के युवक से पहले से संबंध था। विवाह के बाद भी वह प्रेमी के संपर्क में बनी रही। रक्षाबंधन पर वह मायके गई थी।
एक हफ्ते मायके में रहने के बाद पति के साथ ससुराल आते समय उसने रास्ते में अंबेडकर मूर्ति तिराहे के पास शौच के बहाने बताकर बाइक से उतर गई। पति जब काफी देर तक वह नहीं आई तब उसे ढूंढने लगा। बाद में जब उसके मोबाइल पर बात किया तो उसने प्रेमी के साथ जाने की बात बताई। कहा कि वह अब उसके साथ ही शादी करेगी। घटना को लेकर क्षेत्र में जोरदार चर्चा है।

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

चेयरमैन पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, थानेदार की कार्यशैली पर उठे सवाल

होली में कहीं गड़बड़ करने वाले को नही बख्शा जाएगा:-एसओ