दर्दनाक दास्तान: जानिए आखिर इस बुजुर्ग ने अपनी पूरी सम्पत्ति राज्यपाल के नाम क्यों किया वसीयत


अपनी नालायक औलाद से आहत 80 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी सारी संपत्ति की वसीयत राज्यपाल के नाम कर दी। वसीयत में यह भी घोषणा की कि उसकी मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार में भी उसकी नालायक औलाद शामिल न हो। ये मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील के गांव बिराल निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग नत्थू सिंह का भरा पूरा परिवार है। पत्नी की 20 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। नत्थू सिंह अपने हाथों से दो बेटों और चार बेटियों का विवाह कर चुके हैं। एक बेटे की मृत्यु हो चुकी है, जबकि दूसरा बेटा सहारनपुर में सरकारी शिक्षक है। पिछले 5 माह से नत्थू सिंह वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं। बताया कि यह हालात तब बनी, जब उन्हें रोटी भी नसीब होना मुश्किल हो गई। बेटे और पुत्रवधू के व्यवहार से आहत नत्थू सिंह ने बताया कि वह अपने हाथों से रोटी बनाते हैं और खाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी करोड़ों रुपये की लगभग 18 बीघा जमीन की वसीयत प्रदेश के राज्यपाल के नाम कर दी है। वह अपने बेटे को अपनी संपत्ति से बेदखल कर चुके हैं।बेटे की नालायकी से आहत बुजुर्ग नत्थू सिंह ने कहा कि वह अदालत में भी जज के सामने कह चुका है कि चाहे उसे गोली मार दी जाए। एक बिस्सा जमीन किसी को नहीं देगा।
80 वर्षीय बुजुर्ग नत्थू सिंह ने बताया कि नालायक औलाद को संपत्ति से बेदखल कर सारी जमीन की वसीयत राज्यपाल के नाम कर दी है। कहते हैं कि समाज के सामने उन्होंने यह एक नजीर पेश की है। आगे कहा कि पूरी चौबीसी में देख लिया जाए, क्या किसी की औलाद इतनी नालायक है? उन्होंने संपत्ति से बेटे को बेदखल कर आदर्श प्रस्तुत किया है, ताकि दूसरों की नालायक औलाद इस बात को समझ ले और प्रेरणा ले कि उनके साथ भी ऐसा हो सकता है।


नत्थू सिंह ने कहा कि कई बार उनकी हत्या का प्रयास किया गया। आरोप लगाया कि उन्हें कमरे में बंद कर गला दबाने की कोशिश की गई। किसी तरह बच गए। बताया कि वह अपनी पुत्रवधू को बेटी की तरह मानते थे। हमेशा उसे बेटी कहकर पुकारते थे। आरोप लगाया कि उसने भी उनके साथ गलत व्यवहार किया।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया