लोकसभा के चुनाव मे अशोक सिंह ने शुरू किया बूथ जीतो अभियान ,तेज हुआ जनसंपर्क


जौनपुर। मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे प्रत्याशी अपने जनसंपर्क अभियान को धार देने में जुट गए हैं। सपा भाजपा बसपा और समाज विकास क्रांति पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। इसी कड़ी में लोकसभा सदर से प्रत्याशी अशोक सिंह ने भी चुनाव जीतने के लिए जनता जनार्दन की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं। शनिवार को मल्हनी विधानसभा के गढ़ाबाघराय गांव में बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई जिसमें जीत का मंत्र दिया गया। अशोक सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाए। बूथ जीतो अभियान के तहत सबको अपना बूथ मजबूत करना है।

Comments

Popular posts from this blog

बच्चों में रंग लगाने की बात को लेकर हुई मारपीट में तीन जख्मी,पत्थर बाजी भी हुई

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

जलालपुर में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, 7 माह की गर्भवती समेत 5 घायल