भाजपा विकास करने के बजाय लोगों को जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है - गुलाब चन्द सरोज




   जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद में लगातार आह्वान पत्र वितरण कार्यक्रम के तहत विधानसभा केराकत क्षेत्र में पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज के नेतृत्व में लगभग प्रतिदिन एक दर्जन गांवो में  आह्वान पत्र वितरित किया जा रहा है। सपा जनों द्वारा सायकिल से गांव में पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा की नीतियों से जन जन को अवगत कराया जा रहा है। 
इस कार्यक्रम के तहत आज देवाकलपुर से शुरू होकर मुफ्तीगंज तक एक दर्जन गांवो में पहुंच कर आह्वान पत्र देते हुए सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया। मुफ्तीगंज में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज ने कहा कि भाजपा झूठ के अलावां आज तक कोई काम नहीं किया है। विकास के नाम कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। भाजपा मन्दिर मस्जिद के नाम पर समाज को बांटने के साथ पाकिस्तान चीन का नाम लेकर देश की जनता को दहशत में रखने का काम कर रही है। श्री सरोज ने कहा यह समाज सभी जाति धर्म को मिला कर बना है। सदियों से लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर विकसित भारत के निर्माण में जुटे हुए हैं लेकिन भाजपा वोट के लिए समाज को बांटने का घृणित काम कर रही है इससे सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही कहा प्रदेश के विकास के लिए 2022 में सपा की सरकार बनाने की जरूरत है जनता को इस पर गम्भीरता से विचार करना चाहिए।
इस अवसर पर राजेश यादव, सत्य नारायन यादव, उमा यादव,  संजय सरोज  ,राम नेत यादव, सोनू यादव, राकेश आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। 



Comments

Popular posts from this blog

विद्युत विभाग द्वारा 17, 18 एवं 19 जुलाई 2025 को किया जायेगा मेगा कैम्प का आयोजन

लूट की घटना में वांछित तीन बदमाश असलहों के साथ गिरफ्तार

श्रावण मास तक मांस - मछली की दुकानें रखें बंद : इंस्पेक्टर थरवई अरविन्द कुमार गौतम