विश्वविद्यालय के शिक्षक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या,कैम्पस में शोक की लहर


जौनपुर।  पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षक आदित्य मणि मिश्रा ने आज सायं काल विश्वविद्यालय परिसर में स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्ट मार्टम की कार्यवाही की है। 
बतादे आदित्य गोल्ड मेडलिस्ट शिक्षक रहे है तथा यहाँ रज्जू भैया भवन में मैथ (गणित ) के शिक्षण का कार्य कर रहे थे। और यही परिसर में ही विश्वविद्यालय के सरकारी आवास मे रहते थे। इसके पहले जयपुर विश्वविद्यालय में सेवारत रहे।  बताया जा रहा है कि गत कई दिनों से तनाव में थे आज उन्होंने सुसाइट कर लिया है। कारण क्या था यह समाचार जारी करने तक स्पष्ट नहीं हो सका था। 
इस घटना से विश्वविद्यालय के कर्मचारियों शोक व्याप्त हो गया है। घटना की सूचना परिवार के लोगों को दिया गया है। आदित्य मूलतः जनपद रायबरेली के निवासी थे। यहां यह भी बता दे कि जब से अपना परिवार भी साथ नहीं रखते थे। 

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ के निर्देशन में न्याय समागम–2026 का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला