गुटबन्दी में तड़तड़ाई गोलियां एक मरा छः घायल,लग गया पुलिस का पहरा



राजधानी दिल्ली शनिवार की देर रात गोलियों से गूँजी। यहां त्रिलोकपुरी इलाके में हुई खूनी झड़प में एक शख्स की मौत हो गया और 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
मामला पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में 27 ब्लॉक का है, यहां मन्नान नामक गुट की आसिफ, शाहिद और मोहसिन नामक लड़कों के गुट से झड़प हो गयी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों गुटों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते हाथापाई तक नौबत आ गयीं।
मारपीट में दोनों गुटों के लड़के इकट्ठा हो गए और एक दूसरे पर पथराव कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई। इस बीच एक गुट के लड़कों ने अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दी। फायरिंग में शाहिद नाम के लड़के के सिर पर गोली लग गयी। जिससे उसकी मौत हो गयीं। इसके अलावा अन्य कई लोग घायल हुए। जब पुलिस को बवाल की सूचना मिली तो मयूर विहार थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा।
हालात की गम्भीरता को देखते हुए बाकी कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कई काे हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों में इसके पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है, हालंकि इलाके के लोगों ने दोनों के बीच समझौता करवा का मामला शांत करवाया था लेकिन इस बार हालात ज्यादा बिगड़ गए और जान तक चली गयीं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, व्ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से तथ्य एकत्र कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया