नान्हू पाठक को पुत्र शोक बेटा राजीव को लील गया कोरोना, शोक की लहर



जौनपुर। कोरोना संक्रमण ने आज जनपद मुख्यालय पर स्थित मुहल्ला गूलर घाट निवासी ओम नरायन पाठक उर्फ नान्हू पाठक के परिवार  में मौत का ऐसा तांडव किया कि हिल गयी आवाम। जी हां नान्हू पाठक के पुत्र 35 वर्षीय राजीव पाठक की कोरोना संक्रमण के चलते वाराणसी के त्रिमूर्ति अस्पताल में मौत हो गयी है। 
खबर है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद यहां जौनपुर के अस्पतालों द्वारा हाथ खड़ा करने पर पाठक परिवार राजीव को लेकर वाराणसी भागा ताकि अपने मरीज की जान बचा सके लेकिन चिकित्सकीय लापरवाहीयों के कारण राजीव की मौत हो गयी है। परिवार सहित पूरे मुहल्ले एवं शुभ चिन्तकों में कोहराम मचा हुआ है। कितना दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि कोरोना ने बाप के कन्धे पर बेटे की अर्थी कर दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को