आइए जानते है कहां पर बारिश के दौरान आकाश से गिरी मछलियां, ग्रामीण रहे भौचक



बारिश में ओले पड़ना तो सभी जानते हैं। लोगों ने बारिश के साथ कभी-कभी छोटे-छोटे तो कभी बड़े ओले गिरते देखे हैं। लेकिन यूपी के भदोही जिले में बारिश के साथ मछलियां गिरती देख लोग भौंचक रह गए। भदोही के चौरी क्षेत्र में सायंकाल सोमवार को तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश में आकाश से मछलियां गिरने लगी। मछलियों को गिरते देख हड़कंप मच गया। लोग अचंभित रह गए। मौसम वैज्ञानिक इसे आम घटना नहीं मान रहे हैं। वैज्ञानिकों को कहना है कि क्षेत्र में चक्रवाती हवा के साथ निम्न दबाव बनने के कारण कभी-कभी ऐसी घटनाएं होती हैं।
कंधिया फाटक यादव बस्ती के पास सोमवार को बारिश संग मछलियां गिरने से लोग हैरान हो गए। मछली गिरने की जानकारी होते ही कोई छत पर तो कोई खेतों में दौड़ पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि खेत, छत, बाग समेत सभी स्थानों पर मछलियां गिरी थी। 50 किलो से ज्यादा मछली ग्रामीणों ने एकत्र किया, लेकिन जहरीले होने की आशंका से उसे तालाबों और गड्ढों में फेंक दिया।
ग्रामीण जियाराम यादव व आकाश का कहना है कि मछली का आकार और रंग सामान्य मछली से अलग था, इसलिए उसे खाया नहीं गया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि यह आम घटना नहीं है। कभी कभी निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण ऐसे होता है। नदी या तालाब के पास बनी चक्रवाती हवा मछलियों को उड़ा ले जाती है और आसपास ही बारिश के कारण धरती पर गिरने लगती है। यह प्रक्रिया काफी तेज होती है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर: कब्र की खुदाई को लेकर विवाद,चेयरमैन पति समेत पांच पर मारपीट का आरोप

*अखिलेश यादव पर सवाल सुनते ही रामभद्राचार्य ने बंद किया गाड़ी का शीशा,*

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज