शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला वर्तमान सरकार ने छीना लोंगो का रोजगार,भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी


विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दीं हैं। इसी क्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर जालौन के कालपी पहुंचे जहां प्रसपा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया इसके बाद शिवपाल ने जनसभा को सम्बोधित किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन यात्रा कालपी पहुँची जहाँ उन्होंने चौराहे पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां की यमुना, पहुंज, बेतवा पर जो भी पुल बने हैं, जो भी विकास का काम किया है। वह किसने किया है, सबको पता है, इस दौरान वो इशारों ही इशारों में समाजवादी पार्टी का गुणगान करते नजर आए। 
शिवपाल ने पूरे भाषण में बीजेपी को अपने टारगेट पर रखा और कहा कि इस सरकार ने लोगों का रोजगार छीन लिया है। अगर हमारी सरकार बनेगी तो हर परिवार के बच्चों को सरकारी नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार पूंजीपतियों की पार्टी है, इसमें सिर्फ उन्हीं लोगों का विकास हो रहा है। हमारा देश पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पीछे चला गया है। सिर्फ अफगानिस्तान से आगे है। आज पेट्रोल, रसोई गैस, तेल की कीमतें आसमान को छू रही है। जनसभा के संबोधन के बाद उनकी रथ यात्रा जालौन के मुख्यालय उरई के लिए रवाना हुई इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने शहर के अम्बेडकर चौराहे पर शिवपाल सिंह यादव ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने विजय रथ को लेकर झांसी के लिए रवाना हो गए। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह यात्रा सत्ता और सामाजिक परिवर्तन के लिए निकाली गई है। गंठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक विचारधारा के दल एक होकर चुनाव लड़ेंगे जिसमे समाजवादी पार्टी प्राथमिकता में होगी।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम