एमएलसी चुनाव : आखिरकार धनंजय सिंह के पाले में भाजपा का टिकट, प्रिन्सू बने अधिकृत प्रत्याशी


जौनपुर। आखिर कार भाजपा ने जनपद जौनपुर के बाहुबली नेता पूर्व सांसद धनंजय सिंह के अति करीबी बृजेश सिंह प्रिन्सू को एम एल सी चुनाव के लिए जौनपुर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रिन्सू को भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद भाजपा के अन्दर चुनाव लड़ने का सपना संजोने वालों में खलबली मच गयी है। वहीं विपक्षी खेमा भी चौकन्ना हो गया है। हलांकि कि बाहुबली धनंजय सिंह के खास को भाजपा से टिकट मिलने के बाद जिले के राजनैतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गयी है कि भाजपा का रूख बाहुबली के प्रति कैसा है। 
यहां बता दें कि बृजेश सिंह प्रिन्सू ब्लाक प्रमुख के रास्ते राजनीति में प्रवेश किये इसके बाद बाहुबली नेता धनंजय सिंह के नजदीक आये तो उन्ही के सहयोग से बसपा के टिकट पर पहला एम एल सी का चुनाव लड़े और सपा प्रत्याशी लल्लन प्रसाद यादव और भाजपा के सतीश कुमार सिंह को धनंजय सिंह की रणनीति से पटखनी देकर चुनाव जीत गये और तभी से लगातार धनंजय सिंह के साथ अपने राजनैतिक जीवन को आगे बढ़ाते रहे। बाद में बसपा ने जब धनंजय सिंह को पार्टी से बाहर किया तो प्रिन्सू ने भी बसपा को अलविदा कह दिया था। 
विगत समय में जब भी कोई चुनाव अथवा कार्यक्रम रहा बृजेश सिंह प्रिन्सू पूरी तरह से साये के साथ धनंजय सिंह के साथ नजर आये। यहां तक कि राजनीति में दोनों दो बदन एक जान कहे जाने लगे थे। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह धनंजय को जिला पंचायत का अध्यक्ष बनवाने के लिए से लेकर उनके हर एक चुनाव में मुख्य भूमिका में नजर आते रहे है। एम एल सी का चुनाव घोषित होने के पहले भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण करने का प्रयास किया लेकिन इनके उपर धनंजय सिंह की मुहर लगने के कारण सफल नहीं हो सके। लेकिन एम एल सी का चुनाव लड़ने का फैसला लेते हुए निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा खरीदा था। नामांकन की तैयारी थी साथ ही भाजपा के टिकट का प्रयास चल रहा था। 
विगत दिवस भाजपा ने जब 30 प्रत्याशीयों का नाम घोषित किया उसमें जौनपुर का नाम नहीं था तभी से राजनैतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गयी थी कि भाजपा या तो बृजेश सिंह प्रिन्सू को अपना प्रत्याशी बनायेगी या फिर पर्दे के पीछे से बृजेश सिंह को समर्थन कर देगी। लेकिन आज नामांकन के अन्तिम दिन भाजपा ने प्रिन्सू को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इनकी घोषणा के बाद अब परिणाम की भी चर्चायें शुरू हो गयी है। साथ ही आम जन मानस के बीच संदेश चला गया कि अब बाहुबली नेता के प्रति भाजपा का क्या रूख होगा। हलांकि आज नामांकन के अन्तिम दिन अब प्रिन्सू भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया