बेकाबू ट्रक ने पांच लोंगो को रौदा, दो की मौत तीन का चल रहा है उपचार, घटना स्थल पर पहुंचे आला अधिकारी



भदोही कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर में मंगलवार की देर रात एक दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक ने पुलिस लाइन के बाहर पांच लोगों को रौंद दिया। इसमें पुलिसकर्मी सहित दो की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
पुलिस लाइन के बाहर कुछ पुलिसकर्मी व अन्य लोग चाय-पान की दुकानों पर बैठे थे। इसी दौरान भदोही और देवनाथपुर में हादसे को अंजाम देकर भाग रहा बेकाबू ट्रक आ गया और उसने दीवान सहित पांच लोगों को रौंद दिया। पुलिस लाइन के सिपाहियों ने घायलों को ज्ञानपुर के महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां सीओ ज्ञानपुर के कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मुकेश यादव (35) निवासी बरेसर जिला गाजीपुर व अशोक कुमार पांडे (52) निवासी छतमी गोपीगंज भदोही को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रक चालक के अलावा तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में शिवकुमार पांडे, मनोज चौरसिया व अन्य शामिल हैं।  


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वह नशे में था। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। सिपाही के परिवार के लोग गाजीपुर से आ रहे हैं। उधर, घटना के बाद जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। हादसे की जानकारी मिलने पर डीआईजी आरके भारद्वाज घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई