केन्द्र की सरकार झूठ बोल कर देश की जनता के साथ धोखाधड़ी का खेल कर रही है - सांसद श्याम सिंह यादव



जौनपुर। सांसद जौनपुर श्याम सिंह यादव अपने संसदीय क्षेत्र में प्रवास के दौरान आज रविवार को एक मुलाकात में वार्ता के दौरान केन्द्र की भाजपा सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की सरकार झूठ बोल कर देश की जनता के साथ धोखाधड़ी का घिनौना खेल करके सत्ता में विराजमान है। लेकिन जनता अब भाजपा के झूठ को समझने लगी है। भाजपा के लोग देश के अन्दर हिन्दू मुस्लिम करके देश को बांटने का काम कर रहे है।
सांसद श्री यादव यहीं नही रूके आगे कहा कि आज केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण
अमीर तो अमीर बनता जा रहा है तो गरीब सबसे गरीब होता जा रहा है। गरीब के समक्ष रोटी रोजी का जबरदस्त संकट उत्पन्न हो रहा है।
रोजी रोजगार बन्द होते जा रहे है। हिन्दुस्तान की पहली सरकार भाजपा है जो पढ़े लिखे युवाओ को आज तक एक भी नौकरी नहीं दी है। आउटसोर्सिंग का झुनझुना दिखा कर वापस ले रही है। कौशल विकास को नौकरी का आंकड़ा बता कर खुद अपनी पीठ थपथपाती है लेकिन देश खून के आंसू रो रहा है। फिर भी न जानें क्यों भाजपा के झूठ में फंस जा रहा है।आज देश के अन्दर अडानी जैसे लोग दुनियां के सबसे अमीर पूंजीपति बन गया है तो गरीब एक वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है।
कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि वैक्सीन के अभाव में देश के अन्दर बड़ी तादाद में लोग काल के शिकार हो गये। सरकार कमर कसने का दावा कर रही थी लेकिन शवो तक के डिस्पोजल की व्यवस्था नही दे सकी थी। 
भाजपाई कहते है मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व गुरू बनने जा रहा है लेकिन सच यह है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत सबसे गरीब देश की श्रेणी में पहुंचने के कगार पर जा रहा है। सांसद श्री यादव ने कहा कि आज अगर मंहगाई की चर्चा करे तो दो गुना तीन गुना नहीं बल्कि दस गुना मंहगाई बढ़ गई है। समान्य जनता की कमर टूट गयी है। उन्होंने कहा कि पहले सरकारें गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए अनुदान देती थी गरीब का कल्याण होता था लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे भी बन्द कर दिया यह इस बात को प्रमाणित करता है कि भाजपा गरीबो की कितनी हमदर्द है।
सांसद श्री यादव ने कहा कि आज सरकार की गलत नीतियों के कारण लघु उद्योग बड़ी तादाद में बन्द हो चुके है और बड़े कल कारखाने भी बन्द होते जा रहे है इसका गहरा असर देश की अर्थ व्यवस्था पर पड़ रहा है।देश के खजाने को भरने के लिए टैक्स आम जनता के उपर लादा जा रहा हर एक आम जरूरत के सामानो पर जीएसटी लगा कर धन वसूली करायी जा रही है। दूध दही दवा आदि तमाम वस्तुएं इसका उदाहरण है।हर तरह से आम जनता के शोषण का काम सरकार कर रही है और परोक्ष रूप से अडानी अम्बानी को आर्थिक लाभ पहुंचा रही है श्री यादव ने कहा आज देश की जो स्थिति है उससे वह दिन दूर नहीं है कि देश का आम आदमी सड़क पर कटोरा लेकर भीख मांगता नजर आयेगा उसके लिए कोई जिम्मेदार होगा तो वह देश के वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी जी होगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

थाना बदलापुर: घूस लेते दरोगा पकड़या, हुआ निलंबित फिर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

भोजपुरी अभिनेत्री की आत्महत्या के लिए जानें कौन है जिम्मेदार इस स्टार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

यूपी में देर रात 6 आइएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें किसको कहां मिली जिम्‍मेदारी