जानिए आखिर एलएलबी इस छात्र ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी एक्स पर क्यों दी, अब पहुंच गया सलाखों के पीछे


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एलएलबी के छात्र को सरायइनायत पुलिस ने दबोच लिया है। बुधवार को देर रात सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्श पर अनिरुद्ध पांडेय निवासी मालवा खुर्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पांच दिन के भीतर बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उसका यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा।
इसकी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय ने बृहस्पतिवार को सुबह दबिश देकर उसे घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया की चर्चा में आने के लिए उसने धमकी भरा पोस्ट एक्स पर डाला था। पुलिस ने आईटी एक्ट और धमकी का केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
आरोपी अनिरुद्ध पांडेय की सोशल मीडिया एक्स पर बनाई गई प्रोफाइल तेजी से वायरल हो रही है। उसने अपने को इलाहाबाद विवि का पूर्व छात्रनेता होने के साथ ही भाजपा का मंडल अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद का नेता बताया है। प्रोफाइल के अनुसार वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ा है। फिलहाल भाजपा के नेता अनिरुद्ध के बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: खेतासराय में डॉक्टर सुनील राजभर की हत्या, शव घर के सामने लटकाया गया

कबीरूद्दीनपुर में खूनी संघर्ष पुराने विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर सीसीटीवी असलहा लहराने का वीडियो हुआ वारयल

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 2 लाख लाभार्थियों के खातों में भेजी 2000 करोड़ की अनुदान राशि