पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली में महिला हेल्पडेक्स कक्ष उद्घाटित



जौनपुर। महिलाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाने और उनकी समस्याओं को त्वरित निस्तारित करने हेतु “मिशन शक्ति” के तहत संचालित होने वाले महिला हेल्प डेस्क के नव निर्मित कक्ष का उद्घाटन थाना कोतवाली शहर में आज राजकरन नय्यर, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यहां पर एक महिला कर्मचारी ही दूसरी महिला की समस्या शिकायत को सही तरीके से जानकर उसका समाधान कर सकती है। इसलिए महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन पर जनपद के सभी थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का तुरंत निवारण करने के उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। महिला हेल्प डेस्क पर चौबीस घण्टे महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी, जो महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी। 
उन्होंने कहा कि जनपद के वरिष्ठ अधिकारी जब भी थाना निरीक्षण पर आयेगें अपने निरीक्षण की शुरुआत महिला हेल्प डेक्स से करेगें, महिला हेल्प डेक्स पर एक रजिस्टर रखा जायेगा जिस पर फरियादियों का नाम पता व अन्य विवरण अंकित किया जायेगा। महिला हेल्प डेक्स के उद्घाटन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा शहर के वृद्ध गरीब महिलाओं को साड़ी कंबल वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दिया कि जिले के सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क संचालित हो रहा है और उसके लिए कक्ष भी बन रहे हैं। 
 इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर  जितेन्द्र दूबे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजीव कुमार मिश्र, जनसम्पर्क अधिकारी नि0  मनोज कुमार सिंह व शहर के विशिष्ट एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड