अपने होटल में देह व्यापार कराता है सपा का नेता,जाने क्या है मामला


जनपद आगरा में ताजमहल के पास समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता राकेश अग्रवाल के होटल में देह व्यापार कराया जा रहा था। यहां विदेशी युवतियों को ऑन डिमांड बुलाया जाता था। यह काम भीमा करता था। वह पहले भी देह व्यापार के मामले में पकड़ा जा चुका है। थाना ताजगंज पुलिस ने गुरुवार रात को होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल से दो विदेशी युवतियां और पांच युवक पकड़े गए। आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 
थाना ताजगंज के शिल्पग्राम के पास स्थित शुभ रिसॉर्ट में गुरुवार रात को पुलिस ने छापा मारकर उज्बेकिस्तान की दो युवतियों और पांच युवकों को पकड़ लिया। इनमें देह व्यापार का चर्चित एजेंट भीमा भी शामिल है। पूछताछ में पता चला है कि भीमा ही विदेशी युवतियों को होटल में बुलाता था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि होटल में देह व्यापार कराया जा रहा था। भीमा युवतियों को बुलाता था। 15 दिन की बुकिंग होती थी।
युवतियों की फोटो ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी। इसके बाद रेट तय किया जाता था। ग्राहक जिस युवती को पसंद करते थे, उसको ग्राहक के पास भेज दिया जाता था। यह सब काम भीमा कर रहा था। जो विदेशी युवतियां पकड़ी गई हैं, उनके पास वीजा नहीं है। उनका वीजा खत्म हो गया है। उनके पास आधार कार्ड भी मिले हैं। युवतियों से पुलिस पूंछताछ कर रही है।  

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज