नितिन गटकरी ने 348 परियोजनाओ का किया लोकार्पण और शिलान्यास जौनपुर को दिया 1538 करोड़ रुपए के परियोजनाओ की सौगात

 

जौनपुर। जनपद एवं आस पास के क्षेत्रों के  आर्थिक विकास के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन के कार्यों के शिलान्यास से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में तथा कैबिनेट मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी के द्वारा मछलीशहर के फौजदार इण्टर कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर रु. 1538 करोड़ की लागत से 86 किलोमीटर लंबी 3 राष्ट्रीय राजमार्गों एवं 348 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। रू. 1123 करोड़ की लागत से 86 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण एवं उन्नयन के कार्य का शिलान्यास किया गया। इन राजमार्गों का विकास राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड, लोक निर्माण विभाग, वाराणसी, उत्तर प्रदेश एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परियोजना कार्यान्वयन इकाई द्वारा कार्यान्वित होना है। राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 135ए, भदोही - मडियाहूँ - जौनपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं निर्माण (कुल लम्बाई - 38 किमी., लागत रू. 396 करोड़), राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 731बी, मछलीशहर - जंघई - भदोही मार्ग का चौड़ीकरण एवं निर्माण (कुल लम्बाई - 48 किमी., लागत रू. 700 करोड़), जौनपुर शहर में गोमती नदी के सेतु का निर्माण (लागत रू. 27 करोड़) है। 
  इस अवसर पर 10 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। जिसमें किसान, विद्यार्थी, आवास योजना लाभार्थी आदि सम्मलित थे साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के सफाई कर्मचारियो के ऑनलाइन हाजरी के एप का उदघाटन भी किया गया। उक्त परियोजना के बन जाने से जनपद जौनपुर को अत्यधिक लाभ होगा जिसके अन्तर्गत मिर्जापुर से जौनपुर तक आवागमन के लिए यात्रियों को समय की बचत और जाम से निजात मिलेगा, मछलीशहर से प्रयागराज जाने में सुगमता, मिर्जापुर एवं सोनभद्र से खदान की माल ढुलाई अन्य क्षेत्रों तक करवाने में बेहतर सड़क संपर्क से गति आएगी एवं निर्माण कार्यों में प्रगति होगी, इस क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक विकास, यातायात में समय की बचत, ईधन की बचत, प्रदूषण की कमी, उचित सड़क सुरक्षा, वाहनों की परिचालन क्षमता में वृद्धि, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर में वृद्धि, शहर में जाम से निजात, क्षेत्र के सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 
 अन्य विकास परियोजनाओं में जनपद जौनपुर में पंचायत भवन का लोकार्पण, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप पेयजल योजना, वी वी पैट गोदाम, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, शीतला माता चौकिया धाम पर्यटन का विकास, बृहद गो-संरक्षण केंद्र के साथ ही हाईवे/मेनरोड के किनारे सामुदायिक शौचालय इत्यादि प्रमुख है।कैबिनेट मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी  ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रवाद हमारी आत्मा है इसको सुदृढ़ बनाना हमारा संकल्प है। भारत में सुशासन हो जिसमें सभी सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को सुशासन देने में  मुख्यमंत्री का योगदान रहा है। महात्मा गांधी जिस रामराज्य की कल्पना करते थे वह यही रामराज्य है, जिसमें सभी का विकास हो रहा है। कानून व्यवस्था सृदृढ़ होने से निवेश के साथ रोजगार का निर्माण हो रहा। सभी को आत्मनिर्भर बनाने में मा० प्रधानमंत्री जी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तर प्रदेश की तस्वीरें बदल रही है। उन्होंने कहा कि जौनपुर में रिंग रोड बनाने से जनपद में मिर्जापुर-अयोध्या से आने जाने वाली ट्रैफिक कम हो जाएंगी, जिससे आमजनमानस की समस्या का निदान होगा। मछलीशहर-मड़ियाहॅू परियोजना भारतमाला परियोजना में सम्मिलित कर दिया गया है जो 6 राष्ट्रीय राजमार्गो को आपस में जोड़ेगा। उन्होने जौनपुर-सुल्तानपुर, जौनपुर-वाराणसी, जौनपुर-अकबरपुर, अयोध्या- अकबरपुर- अयोध्या जैसे विभिन्न परियोजनाओं को शुरू और पूर्ण करने का आश्वासन दिया। 
 कैबिनेट मंत्री ने उत्तर प्रदेश के किसानों का जिक्र किया कि आने वाले कुछ महीनों में जो भी गाड़ियां आयेंगी वह इथेनॉल से चलेगी जिससे उत्तर प्रदेश के किसानों की स्थिति बदलेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के निदान के लिए ग्रीन हाइड्रोजन महत्वपूर्ण है यह भविष्य का ईधन है जो पर्यावरण प्रदूषण रहित होगा। गंगा को अति निर्मल और शुद्ध किया जा रहा है। भविष्य में भारत ग्रीन हाइड्रोजन को उत्पन्न और निर्यात करने वाला देश होगा जिसमें उत्तर प्रदेश के किसानों की भूमिका बढ़ेगी, उत्तर प्रदेश समृद्धि होगा तो भारत भी समृद्धि होगा। उत्तर प्रदेश की तस्वीर को बदलने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर, युवा, स्कूल, अस्पताल सभी के लिए चहॅुमुखी विकास किया जा रहा है।
 मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि भारत की 135 करोड़ की आबादी सरकार के लिए परिवार के समान है सभी के लिए आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे भारत की छवि विश्व में बदल रही है। नितिन गडकरी जी ने सड़क क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। राम जानकी मार्ग का विकास नितिन गडकरी जी द्वारा किया गया। रामवनगमन मार्ग पर कार्य प्रारंभ हो रहा है। जौनपुर को अन्य जनपदों से जोड़ने का कार्य किया किया जा रहा है। कृषि उत्पादन और कृषकों को विश्व से जोड़ने का कार्य गडकरी जी के नेतृत्व में किया गया। जलीय मार्ग हल्दिया से वाराणसी मार्ग पूरा किया गया है। जौनपुर की इमरती विश्व में पहचान बनाई है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समस्या के समाधान का संकल्प लिया गया है। 5 वर्ष में युवाओं को सरकारी रोजगार दिया गया। प्रदेश के नौजवानों को उनका अधिकार देने का कार्य किया गया। कोरोना महामारी के समय भारत में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य किया है जो नजीर है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए योजना शुरू की गई।
कोविड महामारी के समय सर्वाधिक प्रवासी जौनपुर में आए प्रत्येक के जीवन को बचाने के साथ ही उनको रोजगार देने का कार्य भी किया गया। राशन कार्ड, अन्न योजना एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर कामगारों को कार्य दिया गया। गांव का विकास त्वरित गति से बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। विधवा, वृद्धा पेंशन के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई। जनपद में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों की पढ़ाई का प्रारंभ होने वाला है।
मंच पर उपस्थित राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव,  राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी,  सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, विधायक मड़ियाहूं डॉ लीना तिवारी, मा0 विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा,  विधायक केराकत दिनेश चौधरी, विधायक जफराबाद डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह, भदोही के  विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाध्यक्ष राम विलास पाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल, उप जिलाधिकारी मछलीशहर ज्योति सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही सहित अन्य जनपद/तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

लोकसभा चुनाव के लिए बसपा की चौथी सूची जारी, जानें किसे कहां से लड़ा रही है पार्टी, देखे सूची