भाजपा ने यूपी में गुंडाराज खत्म कर सुशासन स्थापित कर विकास किया है - नितिन गटकरी

 

पिछली सरकारों सरकारी खजाने पर डकैती डालने का काम किया है  - योगी आदित्यनाथ 

चुनाव की बेला में वोट के लिए 1600 करोड़ रुपए की योजनाओ का किया गया शिलान्यास और लोकार्पण 

जौनपुर। जनपद मुख्यालय से 30 किमी दूर मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र स्थित फौजदार इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गटकरी ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए 2022 के चुनाव में भाजपा के लिए वोट मांगा साथ 1,600 करोड़ की परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास किया है ।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में गटकरी ने कहा कि आज यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गुण्डा राज खत्म कर बहन बेटियों के सुरक्षा का मुकम्मल इंतजाम किया है। यूपी में जब भाजपा की सरकार नहीं तो क्या स्थिति रही बताने की जरूरत नहीं पूरा देश जानता है। आज जब योगी जी के नेतृत्व में सरकार है तो गुंडाराज खत्म करने साथ विकास और सुशासन का राज स्थापित हो गया है। इस सरकार ने अच्छे लोंगो का सम्मान किया तो गुण्डो पर जम कर बुलडोजर चलवाया है। आज यूपी में राम राज की परिकल्पना साकार हो रही है। 
विकास की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 से अब तक यूपी के विकास के लिए केन्द्र की सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपए दिये है अगर पुनः 2022 में जनता ने भाजपा की सरकार बनवा दिया तो 05 लाख करोड़ रुपए दिया जायेगा। हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। जो जितना मांगेगा उतना दूंगा। मेरे विभाग में पैसे की कमी नहीं है मांगने वाले थक जाएंगे, लेकिन मैं नहीं थकूंगा। जो मैंने कहा, वो मैंने किया है। यूपी धनवान प्रदेश है, लेकिन जनता गरीब है। ये बात मुझे आज तक समझ नहीं आई। यूपी में जिन लोगों ने राज किया, उन्होंने क्या किया। यूपी में वंशवाद को समाप्त करने का काम बीजेपी ने किया। यूपी में ऐसी सड़के बनेगी जो अमरिका के बराबर होगी। 
इसी क्रम में विपक्षी दलों पर परिवार वाद का आरोप लगाते हुए गटकरी ने कहा लोकतंत्र अगर किसी दल में है तो केवल भाजपा में यहां पर कार्यकर्ता को सम्मान है परिवार वाद को कोई जगह नहीं है। अगर एमपी का बेटा एमपी बनेगा, मंत्री का बेटा मंत्री बनेगा तो कार्यकर्ता क्या करेगा? बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ये देश भक्तों की पार्टी है'।
नितिन गडकरी ने कहा कि अगर कानून-व्यवस्था सही होगी तो निवेश आएगा- 'निवेश आने पर ही रोजगार बढ़ेगा। यूपी के लोग नाराज थे। लोग जब मुझसे बोलते तो मैं बड़ा दुखी होता था, लेकिन आज यूपी की तस्वीर बदल रही है। गटकरी ने कहा यूपी के अयोध्या में भगवान राम का भव्य मन्दिर बनेगा तो उद्योग भी लगेगा। लोंगो को रोजगार भी मिलेगे। इसी क्रम में किसानो की चर्चा करते हुए कहा कि किसान अभी तक अन्न दाता ही था लेकिन अब उर्जा दाता बनेगा और आर्थिक रूप से मजबूत होगा। क्योंकि किसान के गन्ने से इथनाल बनेगा और इससे छोटे बड़े वाहन चलेंगे ।जो डीजल पेट्रोल की अपेक्षाकृत काफी सस्ता होगा। गटकरी ने दावा किया कि इसकी शुरूआत जनवरी 22 से कर दिया जायेगा। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डालने का काम करती थी। शासन की योजनाओं को सिर्फ अपने चहेतों को दिया जाता था। गरीब व किसान तो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहते थे। लेकिन भाजपा सरकार में आज हर गरीब व किसान को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हमने अपने शासन काल में जो कहा उसे करके दिखा दिया है प्रदेश में कानून का राज स्थापित करा दिया है अब औद्योगिक कम्पनियां उद्योग लगाने के लिए यूपी आ रही है। यूपी का विकास हो रहा है। गुण्डो पर बुलडोजर चलवाया हमारे चार साल के शासन काल में यूपी पूरी तरह से दंगा मुक्त रहा है। आज नये भारत का नया यूपी है अयोध्या में भगवान राम का भव्य मन्दिर बन रहा है जो 2023 तक बनकर तैयार हो जायेगा भगवान आशिर्वाद देगे तो विकास की गति भी तेज हो गयी है। 
सीएम योगी ने घोषणा किया कि 400 करोड़ रुपए की परियोजना जौनपुर से भदोही तक की सड़क के मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए तथा मछलीशहर से भदोही तक सड़क के लिए 700 करोड़ रुपए की परियोजना का शिलान्यास किया गया है तो जौनपुर मुख्यालय पर एक नये पुल का भी शिलान्यास कर दिया गया है जौनपुर के लिए 130 करोड़ रुपए की परियोजना का शिलान्यास और 31 करोड़ रुपए की परियोजनाओ  का लोकार्पण आज किया गया है। उन्होंने कहा इस सत्र से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश शुरू कर दिया जायेगा। 
योगी जी ने कहा भाजपा समाधान करती है तो गरीब किसान के कल्याण की योजना चलाती है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की चर्चा करते हुए कहा भव्य लोकार्पण करते हुए प्रधानमंत्री जी ने मां गंगा के बीच डुबकी भी लगाया। शिव की पूजा किया तो श्रमिको का सम्मान भी किया है। उन्होने कहा भाजपा किसान, युवा और बेटियों का सम्मान करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार कर रही है। 

यहां यह भी बता दे कि 1952 से लेकर 2012 तक मछलीशहर विधानसभा सीट सामान्य रही है। 2012 के बाद से इस सीट को सुरक्षित कर दिया गया। मछलीशहर विधानसभा सीट में भाजपा का खाता नहीं खुला है। यह सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है। 2012 में सीट सुरक्षित होने के बाद सपा के जगदीश सोनकर लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की अनीता रावत को मात दी थी। भाजपा इस सीट को जीतने की फिराक में है। 2017 में बसपा की सुशीला सरोज यहां से तीसरे स्थान पर थीं। पिछले दिनों सुशीला सरोज भी बीजेपी में शामिल हो गईं।


Comments

Popular posts from this blog

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड