डीएम के निर्देश पर तहसील केराकत का सीआरओ द्वारा निरीक्षण, दिया यह आदेश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय द्वारा तहसील केराकत का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया कि उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार रात में तहसील में ही रुकना सुनिश्चित करें। जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, सभी स्टाफ समय से कार्यालय में मौजूद रहे, कार्यालय में आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार किया जाए। तहसील में आने वाली शिकायतों का निस्तारण एक बार में ही कर दिया जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार तहसील में आना न पड़े।

Comments

Popular posts from this blog

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*

जौनपुर में नशीली दवाओं का बड़ा कारोबार करने वाले मेडिकल एजेंसी को किया गया सील

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल