आखिर केन्द्रीय मंत्री के भतीजे ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों किया, पुलिस जांच में जुटी



भाजपा सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं लखनऊ स्थित मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर के भतीजे 45 वर्षीय नंद किशोर ने बुधवार की सुबह फांसी लगा ली। घर के अंदर फंदे पर नंद किशोर का शव लटका मिला।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। वह दुबग्गा के बेगरिया स्थित घर में रहते थे।
इंस्पेक्टर दुबग्गा ने बताया कि नंद किशोर को कमरे में फंदे पर लटका देख सुबह उनके भाई की चीख निकल पड़ी। आनन-फानन में भाई ने फंदे से नंद किशोर को उतारा और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नंद किशोर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे हैं।


बेटे विशाल के मुताबिक, पिता कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया के मुताबिक, 47 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी नंद किशोर और उनके भाई कारोबार में हाथ बंटाते थे। पुलिस के मुताबिक, नंद मृतक ने दो शादियां की थी। एक पत्नी मुस्लिम और दूसरी हिन्दू है। दोनों पत्नियों से बच्चे हैं। पहली पत्नी शकीला से दो बच्चे अफजल व साहिल तथा दूसरी पत्नी से बेटा विशाल और आदर्श, बेटी अंशिका और शिखा हैं। 

बता दें कि इसके पहले मार्च 2021 में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की बहू अंकिता ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। अंकिता ने मंत्री के सामने अपने हाथ की नस काट ली थी। तब यह मामला काफी सुर्खियों में रहा। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि