पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता माता को मारा गोली, घायलो का उपचार जारी पुलिस को अभियुक्त की तलाश


जनपद प्रयागराज स्थित नैनी में चौकी के पास एक युवक ने पारिवारिक विवाद को लेकर अपने माता-पिता को गोली मार दी। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर गोली चलने से बुधवार को अफरातफरी मच गई। रंजीत जायसवाल नामक युवक ने अवैध असलहे से अपने पिता लालचंद जायसवाल और मां कुसुम जायसवाल को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

*बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्ता सुधार पर जोर*