पेंशन के पैसे के लिए बेटा बना बाप का कातिल, परिवार में मचा कोहराम,पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी


जनपद प्रयागराज में पेंशन का पैसा न देने पर बेटे ने शिक्षक पद से रिटायर्ड पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई, जब वह देर तक सोकर नहीं उठे। घटना को अंजाम देने के बाद बेटा फरार हो गया है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।
मऊआइमा के सिसई सिपाह गांव में रिटायर्ड शिक्षक की हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह उनका खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना से परिवार के साथ ही गांव में भी सनसनी फैल गई। कुछ दिन पहले ही बेटे से जमकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सूर्यभान सिंह (65) रिटायर्ड शिक्षक थे। रविवार की रात को वह भोजन करने के बाद सो गए थे। सोमवार की सुबह वह काफी देर तक नहीं उठे। परिजनों ने जब जगाने का प्रयास किया तो उनका बिस्तर पर खून से लथपथ शव पड़ा था। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। यह देख परिवार में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
मृतक सूर्यभान के चार बेटे राजू सिंह, जीतेंद्र सिंह, दुर्गेश और सुनील सिंह हैं। कुछ दिन पहले सूर्यभान का बेटे दुर्गेश सिंह से बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। बताया जाता  है कि सूर्यभान सिंह दूसरे नंबर के बेटे जीतेंद्र प्रताप सिंह को ज्यादा चाहते थे। इससे तीसरे नंबर का बेटा दुर्गेश का पिता से हमेशा विवाद होता था। वह पिता से पेंशन के पैसे की मांग करता था लेकिन पिता उसकी बात को अनसुना कर देते थे। कुछ दिन बाद दुर्गेश के बेटी की शादी होनी है।
वह पिता पर पैसे के लिए दबाव बना रहा था। पैसा न देने से आक्रोशित होकर उसने हत्या की योजना बनाई। रात में जब सूर्यभान सिंह खाना खाकर सो गए तो दुर्गेश ने धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। सिर पर कई प्रहार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दुर्गेश फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह तब हुई जब वह सूर्यभान सिंह को जगाने के लिए पहुंचे। 

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम