गैस एजेन्सी के मालिक ने अपने ही प्रबंधक पर दर्ज कराया आठ लाख रुपए के गबन का मुकदमा


जौनपुर। केराकत नगर के सरायबीरू निवासी उषा किरन ने अपने ही गैस एजेंसी के प्रबंधक के खिलाफ साढ़े आठ लाख रुपये ठगने का मुकदमा थाना केराकत में दर्ज करा दिया है। मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कस्बा निवासी उषा किरन सरोज का सरायबीरू चौराहे के पास किरन इंडेन गैस सर्विस के नाम से गैस एजेंसी है, जिस पर आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना के ग्राम भदांव के संदीप कुमार प्रबंधक के पद पर तैनात थे। गैस एजेंसी संचालिका का आरोप है कि उन्होंने 30 मार्च को जब रजिस्टर चेक किया तो साढ़े आठ लाख गबन दिखा, जिसके बाद उन्होंने प्रबंधक से पूछताछ की तो प्रबंधक गायब हो गए और गबन कबूल करते हुए साढ़े आठ लाख रुपये देने की बात कही। आज कल करते करते हुए दिन बिताने और पैसे देने में आनाकानी करने लगे। जिसके बाद गैस एजेंसी संचालिका ने प्रबंधक संदीप कुमार पर साढ़े आठ लाख रुपये गबन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि