बेटी अपने प्रेमी संग हुई फरार तो पिता ने कर ली आत्महत्या,जानिए फिर क्या हुआ


जौनपुर। जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में एक शख्स का शव उसकी बेटी के प्रेमी के घर पर रखकर परिजन हंगामा करने लगे। परिजन युवती व प्रेमी की शादी कराने की जिद पर अड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों के मान- मन्नौवल में जुटी रही, लेकिन घरवाले किसी की सुनने को तैयार नहीं।
सोमवार को एक युवती अपने पड़ोस के ही एक युवक के साथ भाग गई थी, जिसकी जानकारी होने पर युवती के पिता जगन्नाथ यादव ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। अपने पिता की मौत की सूचना मिलते ही लड़की देर रात ही घर वापस आ गई। 
पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही युवती के पिता का शव घर पहुंचा, परिजनो ने अंतिम संस्कार करने के बजाय शव को युवती के प्रेमी के घर पर रख कर दिया। वे मांग करने लगे कि पहले दोनों की शादी होगी उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
इधर शव पहुंचते ही प्रेमी के परिजन घर से फरार हो गए। इस मामले में थाना प्रभारी सिंगरामऊ अमित सिंह ने बताया कि युवती के परिजन पड़ोस के ही युवक पर लड़की को जबर्दस्ती भगा ले जाने का मुकदमा लिखवाने के लिए मंगलवार की सुबह थाने पर आए थे, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह