सरकार बताये प्रदेश में चलने वाला बुलडोजर जौनपुर के माफियाओ पर कब चलेगा - अखिलेश यादव



जनसभा में जनता से अखिलेश यादव का सवाल, चिलम जीवी को भगाओगे ? जनता का जबाब हां में मिला 

जौनपुर। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सपा का वोट बैंक तैयार करने विजय यात्रा लेकर कर निकले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने जौनपुर प्रवास के दूसरे दिन आज बुधवार को जनपद के चार विधानसभा क्षेत्रो में विजय यात्रा लेकर चलते समय पहली विशाल जनसभा मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के बाबूपुर में सम्बोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश का किसान, नौजवान सहित सभी लोग भाजपा सरकार की गलत नीतियों से परेशान और बेहाल है। किसानो के लिए न तो खाद युरिया डीएपी मिल रही है, न तो नौजवानो के हाथ में नौकरी है न हीं रोजगार की व्यवस्था यह सरकार कर सकी है। इस लिए इस सरकार को बदलने की जरूरत है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का हर एक वादा और दावा दोनों झूठा है। विकास का विज्ञापन झूठा है। भाजपा प्रदेश की जनता को जाति धर्म में उलझा कर जब चुनाव आता है तो धर्म का चस्मा पहन लेती है।लेकिन उन्हे पता नहीं आज किसान नौजवान उनके बहकावे में आने वाला नहीं है वह परिवर्तन चाहता है। उन्होंने कहा मल्हनी के उप चुनाव के समय संकट की घड़ी में यहां की जनता सारे दबाव को सहन कर बहुत साथ दिया, स्व पारसनाथ यादव का नाम लेते हुए कहा उन्होंने मल्हनी की बहुत सेवा किया है। 
अखिलेश यादव ने लाल रंग की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के लोंगो को लाल रंग से चिढ़ हो गयी है उन्हे यह रंग चुभने लगा है उन्हे नहीं पता है कि लाल रंग क्रान्ति का प्रतीक है। डा0 राम मनोहर लोहिया जी भी लाल टोपी लगाते थे तो हमने भी लाल टोपी लगाया है। उन्होंने कहा सरकार की प्रदेश में चलने वाली बुलडोजर वाली गड़ी सरकार बताये आखिर जौनपुर में माफियाओं पर कब चलेगा हमलोग भी देखना चाहते है, साथ यह भी सवाल किया कि योगी सरकार ने अभी तक जौनपुर के माफियाओ की सूची क्यों जारी नहीं किया है। सपा अध्यक्ष ने कहा सरकार भेदभाव करते हुए प्रदेश की जनता के साथ अन्याय कर रही है। 
इसी के साथ ही अखिलेश यादव ने जनसभा में उपस्थित विशाल जन समूह से सवाल किया कि योग्य सरकार चाहिए या योगी सरकार, जनता की बीच से आवाज उठी योग्य सरकार चाहिए, फिर सवाल किया योगी सरकार हटाओगे तो जनता ने हां में जबाब दिया, फिर अखिलेश यादव ने कहा चिलम जीवी को भगाओगे तो जनता ने जबाब दिया हां भगायेंगे। 
इस अवसर पर विजय यात्रा के साथ गठबंधन के नेताओ के अलांवा जनपद के विधायक गण शैलेन्द्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, लकी यादव और सुषमा पटेल सहित जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव, हिसामुद्दीन, नासिर खान, रतन सेन सिंह, पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज सहित लगभग सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे। विजय यात्रा के दौरान सड़क मार्ग पर सपा के कार्यकर्ताओ द्वारा अपने नेता का स्वागत पुष्प वर्षा करके किया जा रहा था। मल्हनी के बाबूपुर से विजय यात्रा नौपेड़वाँ होते हुए बदलापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित कड़ेरेपुर पहुंची वहां जन सभा के पश्चात मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सुजानगंज दहेऊमोढ़, फिर मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र स्थित जमालपुर, अन्त में मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र स्थित विवेकानंद इन्टर कालेज के मैदान में जनसभा करने के पश्चात विजय यात्रा दूसरे जनपद के लिए प्रस्थान कर जायेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड