पति से न्याय पाने के लिए पत्नी पति की चौखट पर बैठ गयी धरने पर,जानें क्या है मामला

 
जौनपुर। जनपद के थाना खेतासराय क्षेत्र स्थित ग्राम जमदहां में एक विवाहिता द्वारा अपने मासूम बच्ची को लेकर अपने पति से न्याय पाने के लिए उसके मकान की चौखट पर धरना दिये जाने की फोटो वायरल होते ही इलाके में खलबली मच गई है। मिली खबर के अनुसार महिला अपनी मासूम बेटी के साथ मुंबई से पति को ढूंढते हुए उसके घर खेतासराय पहुंच गई। और पहले थाने पर पहुंची वहां पर पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर वह रविवार को ससुराल में पहुंची और बाहर चौखट पर धरने पर बैठ गई।
यहां बता दे कि मुंबई निवासी सुनीता कल्याण मुहल्ले में वह सुरक्षा गार्ड थी। वहीं पर रह रहे खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहां गांव निवासी मिंटू कुमार प्रजापति के साथ प्रेम हो गया। वर्ष 2018 में दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। एक साल बाद उनकी बेटी पैदा हुई। इसके बाद पति उसे छोड़कर कहीं चला गया। काफी दिनों तक कोई खबर नहीं ली तो वह पति को ढूंढती हुई जौनपुर स्थित जमदहां पहुंची है।
ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया तो थाने में पहुंची। वहां भी सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर शिकायत की। वहां से उसे न्याय का आश्वासन नहीं मिला तो जमदहां आ आई। गांव के किसी ने उसे सहारा नहीं दिया। दस दिन बीतने के बाद भी न्याय नहीं मिल तो रविवार को मासूम बेटी के साथ रविवार को पति घर के सामने धरने पर बैठ गई है।
उसका कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह वहां से नहीं हटेगी। थानाध्यक्ष यजुर्वेद प्रताप सिंह ने बताया की विवाहिता का पति घर पर नहीं है। सुसराल की महिलाएं पीड़ित महिला को निकाल कर अंदर से दरवाजा बंद कर दी हैं। सुसरालीजनों को समझा बुझा कर मामला हल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान दुर्घटनाग्रस्त, 232 लोग सवार

*जौनपुर में आकाशीय बिजली ने बरसाया कहरदो सगे भाई सहित 6 लोगों की हुई मौत*

*पहले गले में माला पहनाया, फिर नेता जी का कालर पकड़कर कर दिया थपेड़ों से पिटाई, .....जौनपुर में सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष को पीटने का विडिओ वायरल।*