आज फिर मिली तारीख,आरक्षण का मामला कोर्ट में जानें से फँसा निकाय चुनाव


जौनपुर।यूपी में होने वाले निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर आज भी सुनवाई टल गई है। अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। बुधवार को हुई सुनवाई में सरकार की मांग थी कि मामला जल्द निस्तारित किया जाए।
खबर है कि समय की कमी के चलते सुनवाई पूरी नहीं हो सकी इसलिए कोर्ट ने अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को नियत की थी। राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही ने कोर्ट से इस मामले को जल्द निस्तारित करने का आग्रह किया है।
कोर्ट में लगातार तिथि को आगे बढ़ाये जाने को लेकर अब जन मानस और समीक्षको के बीच अटकलो का बाजार गर्म हो गया है अगर शुक्रवार को पुन: तिथि आगे बढ़ी तो निकाय चुनाव को आगे बढ़ना तय माना जा रहा है। क्योंकि शीतकालीन अवकाश के चलते न्यायालय भी बन्द हो जाएगा और फैसला जनवरी 23 में आ सकेगा और आगे हाईस्कूल और इन्टर बोर्ड की परीक्षाये भी है। अनुमान लगया जा रहा है कि ऐसी दशा में चुनाव अप्रैल में जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की