बेरहमी से हत्या कर नहर में फेंकी गयी लाश, शिनाख्त नहीं पुलिस जांच में जुटी


जौनपुर। जिले थाना नेवढ़िया क्षेत्र दीपापुर गांव में नहर से सोमवार को हाथ-पांव बंधा एक युवक का शव मिला, जिससे सनसनी फैल गई है। युवक की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है। शव का शिनाख्त नहीं हो सका है। आशंका जताई गई है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है, जिसके बाद शव को नहर में फेंक दिया गया।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव स्थित शारदा सहायक बाबतपुर रजवाहा नहर किनारे टहलने गए ग्रामीणों ने युवक का हाथ पैरा बंध शव देखा। उन्होंने तत्काल ही सूचना गांव में दी तो पुलिस तक भी जानकारी पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फारेंसिक टीम को जानकारी दी
घंटों बाद पहुंची डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के जांच पड़ताल करने बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। मुंह और पीठ पर गंभीर चोट के निशान हैं। हाथ-पैर बंधे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। जिसके बाद हाथ-पांव बांधकर नहर में फेंक दिया गया। इस तरह शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष अंगद तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त की कोशिश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का असली कारण पता चल पाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

चेयरमैन पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, थानेदार की कार्यशैली पर उठे सवाल

होली में कहीं गड़बड़ करने वाले को नही बख्शा जाएगा:-एसओ