योग करने से शारीरिक मानसिक स्वस्थ्य रहने के साथ, बाडी युमनिटी पावर में होती है वृद्धि - डीएम जौनपुर


नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का हुआ शुभारंभ,डीएम और सीडीओ ने दोप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ 

जौनपुर। सरकार के निर्देश के क्रम में नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का औपचारिक शुभारंभ जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा पर्यावरणीय लोहिया पार्क में दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने हर घर तक योग को पहुंचाने के लिए सभी संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।बताया की नियमित योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने मनोदैहिक स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बना सकता है ।जिलाधिकारी ने कहा कि योग करने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है अपितु मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहता है। योगा करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि योगा प्रशिक्षकों को योगा कार्यक्रमों में  योग कराने हेतु आमंत्रित किया जाए एवं योगा प्रशिक्षुओं से भी योगा कराया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि योग हमारी प्राचीनतम अध्यात्मिक विकास की उच्चतम कोटि की साधना पद्धति है जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तानांतरण की जिम्मेदारी हम सभी की है इसलिए हर घर तक योग को पहुंचाकर रोग मुक्ति का महाअभियान चलाया जा सकता है। पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले मनोदैहिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन और त्रिकोणासनों को खड़े होकर किया गया तो बैठकर और लेटकर भद्रासन, शशकासन, भुजंगासन और शव आसनों के साथ कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और शीतली प्राणायामों के साथ ध्यान का अभ्यास कराया गया और अन्त में योग संकल्प के साथ शांति पाठ करके योग सत्र का समापन हुआ।
इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डा0 कमल सहित अन्य अधिकारीगण एवं नागरीकगण ने भी योग किया।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि