सर्वोच्च न्यायालय से राहुल गांधी के पक्ष में फैसला आते ही झूमे कांग्रेसी, न्याय की बताया जीत



जौनपुर। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के खिलाफ निचली अदालतो द्वारा दी गयी सजा पर सर्वोच्च न्यायालय द्वार रोक लगाए जानें की खबर आते ही कांग्रेस जन खुशी से झूम गये, जौनपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे का मुहं मीठा कराते सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।
जनपद मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, इस अवसर पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी से डर गयी थी और संसद में राहुल गांधी ना आए इसके लिए बे बुनियादी तरीके से उनकी सदस्यता खत्म करने का जो प्रयास किया था, देश की संवैधानिक उच्चतम न्यायालय ने उस पर रोक लगाकर यह बात साफ कर दिया कि जनता की आवाज उठाने वालों की आवाज को कितनी भी बड़ी ताकत क्यों ना हो, दबा नहीं सकती, राहुल गांधी जनता की आवाज को वैसे ही मजबूती के साथ सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहेंगे, सच परेशान जरूर होता है मगर पराजित नहीं होता है इससे यह साबित हो गया।
नरेंद्र मोदी के उद्योगपति दोस्तों का मिलकर जो घोटाला किया गया है देश की जनता के पैसे को जिस तरह से बंदरबांट करने का षड्यंत्र नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया है आने वाले 2024 के चुनाव में नरेंद्र मोदी और उनके उद्योगपति मित्र जेल की सलाखों के पीछे होंगे, जनता नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के चेहरे को पहचान चुकी है और डटकर कांग्रेसका कार्यकर्ता इनके चेहरे को जनता के बीच में बेनकाब करने का काम करेगा । उक्त अवसर पर रोजा अर्जुन वार्ड के सभासद शाहनवाज मंजूर, मो आरिफ, साजिद मानु,विशाल सेठ, जय मंगल यादव, सुजीत शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खुटहन में अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण पकड़ा गया, तीन लोगों के खिलाफ केस; 81 सिलेंडर बरामद

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जिन्होंने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीतिक चेतना जगाकर 'हुक्मरान' बनने का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पर डीएम की सख्त नजर, कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण